लाइव न्यूज़ :

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने रचा इतिहास, एक करोड़ फास्टैग जारी किया, देश का पहला बैंक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 21:46 IST

Open in App
1 / 6
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने बुधवार को कहा कि वह एक करोड़ फास्टैग जारी करने का मुकाम हासिल करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।
2 / 6
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अनुसार, जून 2021 के अंत तक सभी बैंकों ने कुल मिलाकर 3.47 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए गए थे। फास्टैग जारी करने वाले बैंक के तौर पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) की बाजार में अब करीब 28 फीसदी हिस्सेदारी है।
3 / 6
बैंक ने एक बयान में कहा, 'पिछले छह महीने में, पीपीबीएल ने 40 लाख से अधिक वाणिज्यिक और निजी वाहनों को फास्टैग से लैस किया है।
4 / 6
बयान के अनुसार, 'इसके अलावा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) कार्यक्रम के लिए टोल प्लाजा का सबसे बड़ा अधिग्रहणकर्ता भी है, जो एक राष्ट्रव्यापी टोल भुगतान समाधान पेश करता है।'
5 / 6
बैंक के अनुसार, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के कुल 851 टोल प्लाजा में से 280 अब डिजिटल रूप से टोल शुल्क लेने के लिए उसके भुगतान माध्यम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
6 / 6
पेटीएम पेमेंट्स बैंक स्वचालित नंबर प्लेट पहचान तकनीक का इस्तेमाल करके कई लेन वाली सड़कों पर निर्बाध आवाजाही के परीक्षण और कार्यान्वयन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ मिलकर काम कर रहा है।
टॅग्स :पेटीएमभारत सरकारफास्टैग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?