लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 03 मार्च का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 3, 2025 20:05 IST

Open in App
1 / 5
आभूषण एवं फुटकर कारोबारियों की ताजा लिवाली तथा रुपये के कमजोर होने के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में (शुक्रवार को) 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 87,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
2 / 5
इसका पिछला बंद भाव 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके अतिरिक्त, चांदी की कीमत भी 100 रुपये मजबूत होकर 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह 1.60 प्रतिशत मुनाफावसूली के बाद भी सोना सकारात्मक बना हुआ है।
3 / 5
वैश्विक अनिश्चितता के बने रहने, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच वार्ता को लेकर तनाव के कारण यह ताजा उछाल देखने को मिला है।’’ इसके अलावा, त्रिवेदी ने कहा कि मौजूदा शुल्क चिंताओं और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण सोना सुरक्षित निवेश का विकल्प बना हुआ है।
4 / 5
हालांकि, रूस-यूक्रेन संबंधों या वैश्विक व्यापार शुल्क में कोई भी सकारात्मक घटनाक्रम कीमतों पर दबाव डाल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी के लिए सोने का वायदा भाव 34.80 डॉलर बढ़कर 2,883.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना 16.52 डॉलर बढ़कर 2,874.35 डॉलर प्रति औंस हो गया।
5 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि सौदेबाजी और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया।’’ अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता के अनुसार, बाजार मुद्रास्फीति के संकेतों के लिए सोमवार को जारी होने वाले अमेरिकी विनिर्माण कीमतों और पीएमआई डेटा पर नजर रख रहे हैं, जबकि इस सप्ताह के अंत में गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट