Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 7 अगस्त 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Published: August 7, 2023 06:15 PM2023-08-07T18:15:08+5:302023-08-07T18:15:08+5:30

Next
today gold price in delhi | today-gold-price-in-delhi | Latest business Photos at Lokmatnews.in

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 119 रुपये की गिरावट के साथ 59,408 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

Gold Price Today 7 August 2023 | gold-price-today-7-august-2023 | Latest business Photos at Lokmatnews.in

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 119 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,408 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,402 लॉट का कारोबार हुआ।

24ct gold price today | 24ct-gold-price-today | Latest business Photos at Lokmatnews.in

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,970.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

aaj ka sone ka rate batao | aaj-ka-sone-ka-rate-batao | Latest business Photos at Lokmatnews.in

चांदी की कीमत 320 रुपये की गिरावट के साथ 72,158 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

today gold rate in delhi 22 carat | today-gold-rate-in-delhi-22-carat | Latest business Photos at Lokmatnews.in

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 320 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,158 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

Gold Rate in Delhi, Mumbai, Bangalore, Chennai | gold-rate-in-delhi-mumbai-bangalore-chennai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

इसमें 16,225 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.59 प्रतिशत की हानि के साथ 23.58 डॉलर प्रति औंस रह गयी।