लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today, 20 June 2025: सस्ता हुआ सोना, 1 लाख पहुंचने के करीब, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: June 20, 2025 19:21 IST

Open in App
1 / 6
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये टूटकर 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
2 / 6
वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपये टूटकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रहा। बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये लुढ़क कर 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। बृहस्पतिवार को यह 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
3 / 6
मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘चांदी हाल के उच्च स्तर से फिसलकर एक सप्ताह के निम्न स्तर के करीब पहुंच गई है और तीन सप्ताह में पहली बार साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रही है।
4 / 6
सप्ताह की शुरुआत में तेज उछाल के बाद यह 35.70 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गिरावट तब आई जब निवेशकों ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अन्य जगहों पर घाटे की भरपाई के लिए सर्राफा में अपने सौदों का निपटान किया।’’ कलंत्री ने कहा कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी बृहस्पतिवार को अपनी मौद्रिक नीति बैठकों में ब्याज दर स्थिर रखीं, जिससे कीमती धातुओं की बढ़त सीमित रही।
5 / 6
हालांकि, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और रुपये में कमजोर रुख से भी घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 16.72 डॉलर प्रति औंस यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,353.67 डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.77 प्रतिशत गिरकर 36.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कारोबारी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे।
6 / 6
व्यापार शुल्क और पश्चिम एशिया में सैन्य भागीदारी अस्थिरता को बढ़ावा देगी। ईरान-इजराइल संघर्ष में अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की कमी या गैर-भागीदारी के संकेत सोने पर दबाव बनाए रख सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, नए सिरे से तनाव बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिलेगा।’
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम