लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमत में 1,075 रुपये की गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: June 27, 2025 16:25 IST

Open in App
1 / 5
कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव शुक्रवार को 1,075 रुपये की गिरावट के साथ 96,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का भाव 1,075 रुपये या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
2 / 5
इसमें 14,412 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,306.10 डॉलर प्रति औंस रहा।
3 / 5
कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 321 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,576 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
4 / 5
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 321 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,576 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
5 / 5
इसमें 12,145 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.78 डॉलर प्रति औंस रही।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत