लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना महंगा, चांदी हुई सस्ती, जानें 25 फरवरी 2025 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: February 25, 2025 21:28 IST

Open in App
1 / 6
रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने में दूसरे दिन भी तेजी जारी रही। सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
2 / 6
इसका पिछला बंद भाव 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 20 फरवरी को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने क्रमश: 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ था।
3 / 6
हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख रुपये के स्तर से नीचे 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘औद्योगिक धातुओं में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में उछाल के कारण चांदी में गिरावट आई।
4 / 6
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुल्क की आशंका और औद्योगिक धातुओं पर दबाव के कारण वैश्विक शेयर बाजार भी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उलटफेर से निचले स्तर पर चांदी की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।’’
5 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुरसार व्यापारियों को मंगलवार को जारी होने वाले सीबी उपभोक्ता विश्वास सूचकांक और रिचमंड विनिर्माण सूचकांक सहित वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा।
6 / 6
साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कुछ सदस्यों की टिप्पणियों का भी इंतजार रहेगा, जो सर्राफा कीमतों को दिशा प्रदान करेंगे।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट