लाइव न्यूज़ :

Gold Rate: सोना 1,150 रुपये सस्ता, चांदी 1,000 रुपये फिसली, जानें 27 फरवरी का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: February 27, 2025 19:39 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,150 रुपये टूटकर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,150 रुपये टूटकर 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
2 / 6
इसका पिछला बंद भाव 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर सर्राफा बाजार बंद थे। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स में बिकवाली के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई, जहां सोने की कीमत 85,000 रुपये तक गिर गई।
3 / 6
अगर एमसीएक्स पर सोना 84,800 रुपये के स्तर तक आता है, तो और भी कमजोरी आ सकती है।’’ त्रिवेदी ने कहा कि बाजार प्रतिभागी आगे के संकेतों के लिए शुक्रवार को कोर पीसीई (व्यक्तिगत उपभोग व्यय) मूल्य सूचकांक के आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे। विदेशी बाजारों में, अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 23.10 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,907.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।
4 / 6
इसके अलावा, हाजिर सोना 2,900 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गया और इसकी कीमतें 2,892.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘शुल्क संबंधी चिंताओं के कारण डॉलर में तेजी आने से सोने की कीमतों में एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सुधार हुआ।
5 / 6
लेकिन सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत बनी हुई है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में यूरोपीय संघ से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क की घोषणा की है और कहा है कि मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क अब चार मार्च की समयसीमा के बजाय दो अप्रैल से प्रभावी होंगे।’’ इसके अलावा, मेहता ने कहा कि मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क लागू होने की संभावना स्पष्ट नहीं होने के कारण बाजार अनिश्चित हो गए हैं, जिससे सोने की मांग जारी है।
6 / 6
एशियाई बाजार में चांदी वायदा भी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.47 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक साप्ताहिक बेरोजगारी दावों, जनवरी के टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और चौथी तिमाही के शुरुआती जीडीपी जैसे प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट