Apple CEO 'टिम कुक' ने माधुरी दीक्षित के साथ खाया वड़ा पाव, देखें फोटो

By संदीप दाहिमा | Published: April 17, 2023 10:24 PM2023-04-17T22:24:04+5:302023-04-17T22:37:54+5:30

Next

भारत में एप्पल के पहले खुदरा स्टोर के उद्घाटन से पहले कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक सोमवार को मुंबई पहुंचे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अपनी यात्रा के पहले दिन कुक जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटिला गए। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित दूसरे शीर्ष उद्योगपतियों से भी की। (फोटो- इंस्टाग्राम)

कुक नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी भेंट कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने उनके भारत दौरे के कार्यक्रम के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया। (फोटो- इंस्टाग्राम)

उन्होंने अंबानी परिवार के पसंदीदा भोजनालय में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ वड़ापाव भी खाया। (फाइल फोटो)

दीक्षित ने ट्वीटर पर लिखा, ''मुंबई में वड़ापाव से बेहतर स्वागत नहीं हो सकता।'' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुक ने लिखा, ''धन्यवाद माधुरी दीक्षित, मुझे पहली बार वड़ापाव खिलाने के लिए। ये स्वादिष्ट था।'' (फाइल फोटो)