1 / 11शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख को जीरो के ट्रेलर में एक महत्वकांक्षी बौने के करिदार में देखा जा रहा है। 2 / 11उनके किरदार का नाम है बऊआ, जो मेरठ के सिंह साहब हैं। लेकिन उसे मुंबई की एक लड़की पसंद आ जाती है।3 / 11बऊआ लड़की से मिलने के लिए मुंबई आ ताजा है। हालांकि यहां आने के बाद उसे पता चलता है लड़की व्हीलचेयर पर है। वह ना तो चल सकती है और ना ही ठीक से बात कर सकती है।4 / 11लेकिन फिर भी उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी सबकुछ ठीक चल रही होती है, तभी फिल्म में एक दूसरी खूबसूरत लड़की की एंट्री होती है।5 / 11बऊआ का दिल उस पर फिसल जाता है। दूसरी लड़की के साथ भी बऊआ का रोमांस चलने लगता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद बऊआ और दूसरी लड़की के बीच दूरियां आ जाती है। दूसरी लड़की बऊआ को जीरो बोलकर जलील भी करती है।6 / 11इससे आहत बऊआ फिर एक बड़ा कदम उठाता है, जो चांद पर जाने पर संबंधित है। आगे की कहानी की के लिए आपको दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।7 / 11ट्रेलर बेहद शानदार है। इसमें शाहरुख बऊआ नाम के किरदार में हैं, मेरठ में जो दुकान लगाता है, स्टेज पर इमोशन, प्यार और शानदार अभिनय को पेश करता है। 8 / 11 लेकिन असली कहानी मुंबई में शुरू होती है। वहां वह मशहूर होता है, इतना की उससे मिलने के लिए सलमान खान भी आते हैं।9 / 11बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 180 करोड़ से ज्यादा है। इसे हिंदी की महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। 10 / 11ये फिल्म क्रिसमस वीक में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। 11 / 11जबकि शाहरुख के पिता की भूमिका में तिग्मांशु धूलिया दिखेंगे। इसके अलावा बृजेंद्र काला और मो. जीशान अयूब भी दिखाई देंगे।