ये हैं विनोद मेहरा की बेटी, सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच रहती हैं चर्चा में

By ललित कुमार | Published: October 30, 2018 12:29 PM2018-10-30T12:29:36+5:302018-10-30T12:29:36+5:30

Next

अपने सहज अभिनय, शांत सी मुस्कान और अपनी हमेशा बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विनोद मेहरा आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। महज 45 साल की उम्र में समय ने इस जादुई अभिनेता को हमसे छीन लिया था। विनोद मेहरा ने 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज हमको आपके विनोद महरा की बेटी सोनिया मेहरा के बताने जा रहे हैं जिनकी बोल्डनेस के हजारों फैंस कायल हैं।

विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह महज 13 साल के थे। 13 साल की उम्र में उन्हें फ़िल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला।

बड़े पर्दे पर विनोद मेहरा की जोड़ी सबसे ज्यादा मौसमी चटर्जी के साथ पसंद की गयी। उनकी 'गुरुदेव' आखिरी रिलीज़ फ़िल्म थी। विनोद मेहरा 'अमर प्रेम, 'अनुरोध, 'अनुराग', घर', 'स्वर्ग नरक', कुंवारा बाप', 'अमर दीप', 'नागिन' आदि फ़िल्मों के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगें।

विनोद महरा की बेटी सोनिया महरा एक बेहतरीन डांसर होने के साथ साथ एक एक्टर भी हैं, सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सोनिया फैंस के बीच खूब चर्चा में रहती हैं।

सोनिया ने साल 2007 में फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

इस फिल्म में सोनिया के अपोजिट अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में थे।

सोनिया आखिरी बार रागिनी एमएमएस 2 में नजर आईं थी, इस फिल्म में उनके किरदार का नाम तान्या था।

बता दें सोनिया एमटीवी के कई प्रोग्राम्स जैसे एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज और एमटीवी स्टाइल चेक में वो बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं।

सोनिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

सोनिया की ये सभी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं।