Photos: कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का 79 साल की उम्र में हुआ निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2019 05:15 PM2019-06-05T17:15:50+5:302019-06-05T17:15:50+5:30

Next

ग्रेट एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर आज निधन हो गया है। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार वरली में किया जाएगा।

दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है. अपनी पोस्ट में पीएम ने उनके साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'पद्म श्री दिनकर कॉन्ट्रैक्टर विशेष थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाईं. उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी।

चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनके निधन से बहुत दुखी हूं.. मेरी सद्भावनाएं उनके परिवार और फैन्स के साथ हैं।

दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर को दूरदर्शन के समय से पहचाना जाता है।

जब दूरदर्शन चैनल DD-2 की शुरुआत हुई थी तब 'आदि मरज़बान' (Adi Marzban) नाम का उनका धारावाहिक बहुत प्रसिद्ध हुआ था।

उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा, श्रीमान श्रीमती, खिचड़ी जैसे हिट सीरियल्स में भी काम किया है।,

इसके आलावा उन्होंने चोरी- चोरी, चुपके-चुपके, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी, बादशाह, जैसी फेमस फिल्मों में भी काम किया है।

इस साल 2019 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था।