वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग सेलिब्रेट किया अपना 36वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 25, 2023 01:28 PM2023-04-25T13:28:12+5:302023-04-25T13:31:18+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में वरुण धवन अपनी वाइफ नताशा और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस तस्वीर में वरुण वाइफ नताशा दलाल के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अगली तस्वीर में वरुण धवन समंदर किनार बीच पर पत्नी नताशा के साथ झूले पर मस्ती करते दिख रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट क्रू के साथ बर्थडे। सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 36 की शुरुआत।' (फोटो: इंस्टाग्राम)

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वरुण धवन के फैंस उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें को काफी पसंद कर रहे है और कमेंट्स कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)