Tere Liye Song: अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा से कहा जिंदा हूं में सिर्फ 'तेरे लिए'

By ललित कुमार | Published: September 11, 2018 02:20 PM2018-09-11T14:20:31+5:302018-09-11T14:20:31+5:30

Next

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना 'तेरे लिए' आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा करीबन 6 साल एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं।

इस गाने 'तेरे लिए' की बात करें तो अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने में काफी जच रही है।

फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर अतिफ असलम ने गाया है।

'नमस्ते इंग्लैंड'का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ किया चुका है।

इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की बेताबी फिल्म को देखने के लिए और भी बढ़ती हुई नजर आ रही है।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है।

यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

बता दें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इससे पहले हम फिल्म इश्कजादे में देख चुके हैं।

दोनों स्टार्स की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा