तस्वीरों में देखें श्रीदेवी की अंतिम यात्रा, आखिरी दर्शन के उमड़ा चाहनेवालों का हुजूम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 28, 2018 04:24 PM2018-02-28T16:24:06+5:302018-02-28T16:24:06+5:30

Next

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर निधन के 72 घंटे बाद मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दुबई से मुंबई पहुंचा।

उन्हें अंतिम दर्शन के लिए बुधवार सुबह 9.30 बजे अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास 'सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब' में रखा गया है।

दोपहर दो बजे से विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट के लिए उनका आखिरी सफर शुरू हुआ।

दोपहर बाद करीब 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड समेत राजनीति और कारोबार की तमाम हस्तियां पहुंच रही हैं।

तिरंगे में लिपटा हुआ है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर। पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को रात करीब 11.30 बजे दुबई के एक होटल में हुआ था।