33वें बर्थडे पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया "हैप्पी बर्थडे" का ये स्पेशल वीडियो, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: June 9, 2018 07:15 PM2018-06-09T19:15:01+5:302018-06-09T19:15:01+5:30

Next

सोनम कपूर का आज जन्म दिन है। सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था।

सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिश और बिंदास एक्ट्रेस में से एक हैं।

सोनम कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर की थी।

संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल का ऑफर दिया था।

फिल्म 'सांवरिया' के लिए सोनम ने अपना 35 किलो वजन कम किया था।

'सांवरिया' सोनम कपूर की रणबीर कपूर के साथ डेब्यू फिल्म थी।

सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड भी मिल चुका है।

हाल ही में सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली।