SIMMBA Song Mera Wala Dance: रणवीर सिंह का डांस देख आप भी कह उठेंगे आ कर ले, मेरा वाला डांस!

By ललित कुमार | Published: December 26, 2018 06:32 PM2018-12-26T18:32:10+5:302018-12-26T18:32:10+5:30

Next

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सिम्बा' का एक और नया गाना 'मेरा वाला डांस' रिलीज़ हो गया है।

इस गाने की शुरुआत में अजय देवगन और रणवीर सिंह की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलती है।

सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह गाने में अजय देवगन को सैल्यूट मारते हैं और फिर गाना शुरू होता है।

पुलिस की वर्दी में रणवीर सिंह और अजय देवगन देखने में काफी जबरदस्त लग रहे हैं।

रणवीर सिंह की यह फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

इसके अलावा गाने में रणवीर सिंह सिंघम के साइन को कॉपी करते हुए भी नजर आए।

रणवीर की फिल्म सिम्बा का यह गाना 'मेरा वाला डांस' फिल्म का चौथा सॉन्ग है।

रणवीर सिंह का डांस देखने के बाद आप भी अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।

सारा अली खान भी गाने में जबरदस्त डांस करती नजर आईं।

सारा और रणवीर की जोड़ी को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

इस गाने के लिए नेहा कक्कड़ और नक्ष अजीज ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि म्यूजिक लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने दिया है।