शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, 4 साल बाद सिनेमाघरों में चलेगा 'किंग खान' का जादू

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 2, 2022 03:49 PM2022-03-02T15:49:56+5:302022-03-02T15:53:36+5:30

Next

शाहरुख खान की बहुत चर्चित फिल्म ‘पठान’ का टीजर सामने आ चूका हैं। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में अभिनेता शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की झलक दिखाई दे रही है।

फिल्म के टीजर वीडियो की शुरुआत अभिनेता जॉन अब्राहम से होती है। वीडियो में वो कहते हैं ‘हमारे देश में हम नाम रखते हैं हमारे धर्म और जाति से, लेकिन उसके पास ऐसा कुछ नहीं था’।

दीपिका पादुकोण इस टीजर वीडियो कहती हैं ‘यहां तक की उसके पास नाम रखने वाला भी नहीं था,अगर कुछ था तो बस यही एक देश इंडिया’।

टीजर में इसके बाद शाहरुख खान एक सफेद शर्ट और लंबे बालों में साये से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं और कहते हैं ‘तो उसने अपने देश को ही धर्म मान लिया और देश की रक्षा को कर्म। जिनका नाम नहीं होता उनका नामकरण उनके साथ ही कर देते हैं। ये नाम कैसे और क्यों पड़ा इसके लिए थोड़ा सा इंतजार कीजिए। जल्द ही मिलते हैं’।

यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी, तमिल और तेलुगू में दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे।

आपको बात दे शाहरुख को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आनंद एल राय की 2018 में निर्देशित फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। शाहरुख खान को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शकों बेसब्री से इंतजार कर रहे है।