Photos: तारा सुतारिया और अहान शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'RX 100' की स्क्रिप्ट लिए आए नजर

By ललित कुमार | Published: June 27, 2019 05:01 PM2019-06-27T17:01:46+5:302019-06-27T17:01:46+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'RX 100' की स्क्रिप्ट हाथ में लिए मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए।

तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की यह जोड़ी पहली बड़े पर नजर आएगी।

इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मिलन लूथरिया भी साथ दिखे।

तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ही कर रहे हैं।

मिलन लूथरिया इस फिल्म से पहले बॉलीवुड में 'टैक्सी नंबर 9211', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' और 'दी डर्टी पिक्चर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों बना चुके हैं।

तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की यह फिल्म 'आर.एक्स.100' साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक होगी।

तारा ने इसी साल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है।

फिल्म 'RX 100' के अलावा तारा जल्द ही फिल्म 'मरजावां' में भी नजर आएंगी।