महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर सामने आया बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: August 16, 2020 08:36 AM2020-08-16T08:36:58+5:302020-08-16T08:36:58+5:30

Next

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा दिया।

इसके साथ पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है।

हालांकि, धोनी के रिटायर होने से फैंस काफी निराश हैं।

वहीं, धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ खुद को महानतम क्रिकेटरों की जमात में शामिल कर लिया था।

धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।'

धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैं।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) टूर्नामेंट जीता था।

करियर के आखिरी चरण में वह खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।