ट्रेडिशनल हो या बोल्ड अपने हर लुक से मौनी रॉय इस कदर बरपाती हैं सोशल मीडिया पर कहर By ललित कुमार | Published: April 6, 2019 09:02 AM 2019-04-06T09:02:41+5:30 2019-04-06T09:02:41+5:30
Next Next टीवी के छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' (RAW) के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं।
लेकिन बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी मौनी अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर खूब कहर बरपा रही हैं, महज कुछ घंटो पहले मौनी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड और बेबी पिंक की साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
मौनी रॉय की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' कल यानि 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को काफी दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है।
फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में मौनी के साथ मैं लीड में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।
इसे फिल्म के अलावा मौनी के वर्क फ्रंट की बात करें इन दिनों मौनी अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के चलते भी काफी बिजी हैं।
इस फिल्म में मौनी के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य में नजर आएंगे।
बॉलीवुड में मौनी ने पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू किया था। मौनी ने फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया था।
मौनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में एकता कपूर के टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी, इस सीरियल में मौनी फुकरे एक्टर पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आईं थी।
वैसे तो मौनी टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल का हिस्सा रहीं, लेकिन एकता कपूर के ही सीरियल 'नागिन' ने मौनी के करियर में चार चांद लगा दिए।
दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकीं मौनी रॉय इस शो के लिए मौनी सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्टर बन थीं।
मौनी की यह खूबसूरत तस्वीर उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रॉ' की हैं, जिसे मौनी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर होने के बावजूद भी मौनी के हुस्न की अदाओं में कोई कमी नहीं है।