गली बॉय की शूटिंग की तस्वीरें हुईं लीक, मुंबई रेलवे स्टेशन पर नजर आए आलिया और रणवीर सिंह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 16, 2018 12:45 PM2018-04-16T12:45:09+5:302018-04-16T12:45:09+5:30

Next

हाल ही आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है।

इसके बाद आलिया फिल्म गली बॉय की शूटिंग में बिजी हैं।

रणवीर सिंह भी इस दौरान मुंबई रेलवे स्टेशन पर नजर आए।

जी हाँ फिल्म 'गली बॉय' में आलिया के साथ रणवीर सिंह होंगे।

दोनों स्टार्स मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर देखे गए जहां वह आखिरी बार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

दोनों स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई हैं।

फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं।