लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Inauguration: 8 सेलेब्स जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2024 17:32 IST

Open in App
1 / 9
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर के निर्माण में अब तक 1,100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है, जबकि काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त ₹300 करोड़ की आवश्यकता हो सकती है। देशभर से मंदिर के लिए दान आया है। लेकिन हम यहां हम 8 सेलेब्स का जिक्र कर रहे हैं जिन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम राम मंदिर के लिए सहयोग दिया है।
2 / 9
राम मंदिर निर्माण में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार योगदान दिया है। हालांकि अभिनेता ने कितनी राशि दान दी है इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जनवरी 2021 में एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने योगदान देने की बात कही थी।
3 / 9
अभिनेता अनुपम खेर ने भी श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मंदिर बनाने के लिए राशि दान की थी। 2 अक्टूबर, 2023 को अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जब उन्होंने अयोध्या का दौरा किया। अभिनेता ने वह क्लिप साझा की थी जो उन्होंने राम मंदिर के निर्माण स्थल पर रिकॉर्ड की थी।
4 / 9
सुपरहीरो रहे 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना ने फरवरी 2021 में मंदिर के निर्माण के लिए अधिकारियों को ₹1.1 लाख का चेक सौंपते हुए एक ट्वीट साझा किया था।
5 / 9
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ₹30 लाख का दान दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा था, मैं राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से 30 लाख रुपये का दान दे रहा हूं। जबकि उनके स्टाफ ने 11,000 रुपये जुटाए।
6 / 9
राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने वालों में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी हैं। उन्होंने मंदिर के निर्माण के लिए एक अज्ञात राशि दान की है। उन्होंने हाल ही में अयोध्या में भी परफॉर्म किया था।
7 / 9
फिल्म अभिनेता वीएचपी द्वारा मनोज जोशी का भगवान राम और राम मंदिर के बारे में बोलते हुए एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मंदिर के लिए भी योगदान दिया।
8 / 9
अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से मंदिर ट्रस्ट को योगदान दिया है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'इस शुभ कार्य के लिए हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्री राम।'
9 / 9
राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सेलेब्स में भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष भी शामिल हैं। एक पोस् में उन्होंने लिखा, 'मैं अयोध्या राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए ₹1 लाख की विनम्र प्रारंभिक प्रतिज्ञा कर रही हूं।'
टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याअक्षय कुमारअनुपम खेरहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?