शादी और मंगलसूत्र की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने यूं दिया जवाब, देखें तस्वीरें

By धीरज पाल | Published: May 1, 2018 02:45 PM2018-05-01T14:45:52+5:302018-05-01T14:45:52+5:30

Next

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में प्रियंका के हाथ में एक ब्रेसलेट जैसा कुछ पहने नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर बात फैल रही है हाथ में पहने ब्रेसलेट नहीं बल्कि मंगलसूत्र है और बिना बताए प्रियंका ने शादी कर ली है।

तस्वीर को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह मंगलसूत्र नहीं बल्कि बूरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट है।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा असम में थीं। वहां, उन्होंने कई फोटोशूट कराएं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

यह खबर इसलिए फैली कि उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश है।

उन्होंने ये भी कहा कि जब मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे इंसान को ढूंढ़ रही हूं।