इंस्टा पर छाईं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक तस्वीरें, आप भी डालें एक नजर

By ललित कुमार | Published: August 3, 2019 09:46 AM2019-08-03T09:46:01+5:302019-08-03T09:46:01+5:30

Next

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में सबसे प्यारे कपल माने जाते हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने पति निक के साथ सोशल मीडिया पर कैफ रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर की है।

प्रियंका और निक की हॉलिडे एन्जॉय की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी इन पिक्स को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

कुछ दिनों प्रियंका और निक की सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद प्रियंका काफी ट्रोल भी हुई थीं।

प्रियंका जल्द ही फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में होंगी।

फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' को प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

प्रियंका ने पिछले महीने 18 जुलाई को अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।

प्रियंका और निक जोनास ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी।

इससे पहले प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं।