Pics: एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन ने बेटी को दिया जन्म, पहली झलक का है सबको इंतजार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 9, 2020 01:22 PM2020-02-09T13:22:24+5:302020-02-09T13:22:24+5:30

Next

फिल्म एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। लेकिन अभी एक्ट्रेस या उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

कल्कि कोचलिन आए दिन अपन बेबी बंप के साथ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं।

फोटोज से साफ पता लगता था कि वह अपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्साहित थीं।

वह अपने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस के मां बनने की जानकारी सोशल मीडया से ही सामने आई है।

हाल ही में कल्कि कोचलिन ने कहा था कि वह वॉटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करने का प्लान कर रही हैं।

कल्कि कोचलिन ने बताया था कि उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड ने बच्चे का ऐसा नाम भी सोच लिया है जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करे।

6 साल पहले कल्कि जब अनुराग कश्यप की पत्नी थी तो वह मां बनने के खिलाफ थीं लेकिन अब उन्हें परिवार की जरूरत महसूस हो रही थी।