बर्थडे स्पेशल: 52 की हुईं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, खूबसूरती के मामले में देती हैं आज भी टक्कर

By ललित कुमार | Published: May 15, 2019 07:19 AM2019-05-15T07:19:43+5:302019-05-15T07:19:43+5:30

Next

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। आज माधुरी अपना 52 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

अपने डांस और दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को हुआ था।

माधुरी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बहतरीन डांस से सबके दिल में अपनी एक नई जगह बनाई है।

माधुरी दीक्षित के डांस के फैन्स जितने भारत में है उतने ही दूसरे देशों में भी हैं।

बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था।

लेकिन माधुरी को सही पहचान उनकी अगली फिल्म 'तेजाब' से मिली थी।

इसके बाद माधुरी 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'किशन कन्हानिया', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन..', 'राजा', 'दिल तो पागल है', 'पुकार', 'देवदास' और 'परिंदा' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

माधुरी आखिर बार फिल्म 'टोटल धमाल' और 'कलंक' में नजर आईं थी।