रणवीर सिंह अपनी दुल्हन दीपिका पादुकोण का हाथ चूमते आए नजर, देखें रिसेप्शन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: November 29, 2018 09:52 AM2018-11-29T09:52:07+5:302018-11-29T09:52:07+5:30

Next

लीजिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें आज हमारे पास आईं, वैसे कुछ भी बोलने से पहले बता दें इन सभी तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के लुक को देख दंग रह गए दर्शक, जी हां अपने बेहद खूबसूरत लुक से दोनों ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

बेंगलुरु में रिसेप्शन देने के बाद दीपिका और रणवीर ने मुंबई में अपने परिवारवालों और रिश्तेदारों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया।

मुंबई में द ग्रैंड हयात होटल में दोनों का यह लुक किसी महाराजा और महारानी से कम नहीं लग रहा है।

रणवीर सिंह रिसेप्शन के दौरान व्हाइट शेरवानी के साथ खास मैचिंग स्कर्ट में नजर आए।

वहीं दीपिका ने अपनी बेहद डैशिंग और खूबसूरत से सबको हैरान कर दिया, इस दौरान दीपिका व्हाइट हैवी साड़ी के साथ हैवी जूलरी में नजर आईं।

रिसेप्शन के इस खास मौके पर दीपिका के ससुराल वालें और रणवीर सिंह के ससुराल वालें दोनों ही नजर आए और दोनों ने अपने अपने परिवारवालों से मुलाकात भी की।

जैसे इस ग्रैंड रिसेप्शन के दौरान की रणवीर और दीपिका सबके सामने आए, दोनों की लुक की सभी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं है और लागातर इन तस्वीरों को फैंस और दर्शक देख रहे हैं।

बता दें रणवीर और दीपिका ने इटली के आलीशान लेक कोमों में 14-15 नवंबर शादी की थी।

यह दोनों दीपिका और रणवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीतिरिवाज से हुई थी।

मुंबई के रिसेप्शन में दीपिका के इस लुक को मशहूर ड‍िजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया है और रणवीर सिंह की ड्रेस रोह‍ित बहल ने तैयार की है।