Pal Pal Dil Ke Paas: इन तस्वीरों में देखें करण देओल और सहर बाम्बा की क्यूट केमिस्ट्री

By ललित कुमार | Published: August 5, 2019 04:13 PM2019-08-05T16:13:41+5:302019-08-05T16:13:41+5:30

Next

सनी देओल के बेटे करण देओल और सहर बाम्बा की फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया।

लेकिन इसी बीच इन इंस्टाग्राम फोटोज में करण देओल और सहर बाम्बा की क्यूट केमिस्ट्री आप बखूबी देख सकते हैं।

करण देओल और सहर बाम्बा की इस फिल्म का इंतज़ार उनके फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं, उनकी बेताबी को देखते आज फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है।

सनी देओल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर बेहद खूबसूरत और सॉफ्ट सा है।

एक मिनट छह सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत होती है और करण देओल और सहर बम्बा दिखाई देते हैं।

पूरे टीजर में बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियों को दिखाया जाता है जहां करण और सहर एडवेंचर एक्टिविटी भी करते दिख रहे हैं।

सनी देओल फिल्म 'घायल वंस अगेन' के बाद अपने बेटे करण देओल की इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं।

करण देओल और सहर बाम्बा दोनों ही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

करण और सहर की यह फिल्म आगामी 20 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।