लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'ओमकारा' और 'देसी बॉयज' का बनेगा सीक्वल, पढ़ें पूरी खबर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 22, 2022 18:22 IST

Open in App
1 / 5
फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने विशाल भारद्वाज की चर्चित फिल्मों “ओमकारा” और “देसी बॉयज” का सीक्वेल बनाने के लिए इरोस इंटरटेनमेंट व फिल्म निर्माता पराग सांघवी से हाथ मिलाया है।
2 / 5
साल 2006 में आई “ओमकारा” शेक्सपियर के नाटक “ओथेलो” पर आधारित हिंदी फिल्म थी जबकि ‘देसी बॉयज़” (2011) में आर्थिक मंदी के कारण अपनी नौकरी गंवाने वाले दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो बाद में पुरुष अंगरक्षक के तौर पर काम शुरू करते हैं।
3 / 5
‘आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स’ के पंडित ने कहा कि इन दोनों फिल्मों पर दोबारा काम करने और इन्हें नयी पीढ़ी के सामने पेश करने का यह सही समय है। निर्माता ने एक बयान में कहा, “अलग-अलग कारणों से इन फिल्मों के चाहने वालों की बड़ी तादाद है और ऐसा लगता है कि इन हिट फिल्मों को फिर से दिखाने और इनकी कहानियों को नयी पीढ़ी के दर्शकों के सामने पेश करने का यह सही समय है।”
4 / 5
इरोस मोशन पिक्चर्स के अध्यक्ष सुनील लुल्ला ने कहा कि वे पंडित के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, “हम अक्सर सोचते हैं कि हमारे पसंदीदा सिनेमाई पात्रों के साथ क्या हुआ होगा और क्या उनकी यात्रा उन्हें आश्चर्यजनक दिशाओं में ले गई।
5 / 5
ये फिल्में ऐसे कई सवालों का जवाब देंगी।” ‘ओमकारा’ में जहां अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु ने अभिनय किया था तो ‘देसी बॉयज’ में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण व चित्रांदगा सिंह अभिनय करते नजर आए थे।
टॅग्स :अजय देवगनअक्षय कुमारजॉन अब्राहमसैफ अली खानविवेक ओबेरॉयहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?