OMG 2 OTT Release: अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ओटीटी पर होगी रिलीज

By संदीप दाहिमा | Published: August 26, 2023 08:45 PM2023-08-26T20:45:39+5:302023-08-26T20:45:39+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी।

फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, ओएमजी 2 पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी।

फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ 27 कट लगाने के लिए कहा था।

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है मगर अभी डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने जानकारी दी है, की फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।