Mrs. World 2022: भारत की नवदीप कौर ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड अपने नाम किया, तस्वीरें देख खो जाएंगे आप

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: January 17, 2022 04:10 PM2022-01-17T16:10:55+5:302022-01-17T16:19:14+5:30

Next

मिसेज इंडिया 2021 नवदीप कौर ने भले ही मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब ना जीता हो, लेकिन बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का ख‍िताब अपने नाम किया है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

नवदीप कौर ने कंपटीशन में 'कुंडलिनी चक्र' का गेटअप में तैयार हुई थीं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

गोल्डन रंग की ये कॉस्ट्यूम देखने में ही काफी अलग थी। जो नवदीप को नागिन का लुक दे रही थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

नवदीप के इस कॉस्ट्यूम को Eggie Jamin ने तैयार किया है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

नवदीप कौर की इस ड्रेस को कुंडलिनी नाम दिया जा रहा है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

लेक‍िन इस प्रतियोग‍िता में भारत की नवदीप कौर टॉप 15 में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड अपने नाम किया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

मिसेज वर्ल्ड 2022 का आयोजन लॉस वेगस में किया गया था। इसकी विजेता अमेरिका की शीलिन फोर्ड हुईं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

नवदीप ओड़‍िशा के राउरकेला शहर में स्थ‍ित छोटे से टाउन कांसबहल की रहने वाली हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा नवदीप ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। (फोटो: इंस्टाग्राम)