मॉडल से IAS तक का सफर, देखें मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योराण की वायरल फोटो, see pics

By संदीप दाहिमा | Published: August 7, 2020 04:15 PM2020-08-07T16:15:17+5:302020-08-07T16:15:17+5:30

Next

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों की सफलताओं की कई कहानियां इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इनमें से एक कहानी ऐश्वर्या श्योराण की भी है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 93वां स्थान हालिस किया है।

ऐश्वर्या की कहानी का बेहद दिलचस्प मोड़ ये है कि इन्होंन ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर सिविल सेवा की तरफ रुख किया और फिर इसमें सफलता हासिल की।

दरअसल, ऐश्वर्या श्योराण एक सफल मॉडल रह चुकी हैं, जो साल 2016 मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं।

अपने सेलेक्शन के बाद ऐश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनको मॉडलिंग करते देखने का सपना उनकी मां है।

ऐश्वर्या की मां ने पूर्व मिस वर्ल्ड व अभ‍िनेत्री ऐश्वर्या राय के नाम पर उनका नाम इसलिए ही रखा था क्योंकि वो भी एक दिन इसी तरह अपनी पहचान बनाए।

ऐश्वर्या ने कहा की उनकी मां भी उन्हें मिस इंडिया बनते हुए देखना चाहती हैं। वैसे वह मिस इंडिया के 21 फाइनलिस्ट में चुन ली गई थी।

लेकिन उनका हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाना एक सपना था। इसके लिए मैंने मॉडलिंग करियर से थोड़ा ब्रेक लेकर सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी।

मॉडलिंग से निकलकर आईएएस बनने का सपना पूरा करना आसान नहीं था लेकिन असंभव भी नहीं था।