#MeToo: नाना पाटेकर, साजिद खान के अलावा इन 10 हस्तियों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 16, 2018 02:48 PM2018-10-16T14:48:44+5:302018-10-16T14:48:44+5:30

Next

हाल ही डायरेक्टर साजिद खान पर Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा, रैचल वाइट ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

पीयूष मिश्रा पर एक महिला पत्रकार ने आरोप लगे है उन्होंने कहा है की पीयूष ने नशे की हालत में उनके साथ गलत बर्ताव किया था। हालांकि पीयूष ने अपनी सफाई यह कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कुछ याद नहीं है।

फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई पे एक महिला ने आरोप लगाया है कि सुभाष ने होटल में उनका रेप किया, लेकिन इस मामले में के सामने आने के बाद सुभाष ने अपनी सफू में इस आरोप को गलत बताया है।

लेखक और सेलेब्रिटी कंसल्टेंट सुहेल सेठ पर इस मी टू के दौरान आरोप लगे हैं, खबरों के मुताबिक सुहेल पर 4 महिलाओं ने गलत बर्ताव को लेकर आरोप लगाए हैं।

मोहन वीणा प्लेयर विश्व मोहन भट्ट पर इस तरह के आरोप लगे हैं, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार उन पर एक महिला सुखनिध कौर (Sukhnidh Kaur) ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर भी इस लिस्ट में मौजूद हैं, जी हां फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' की शूटिंग के दौरान बेडसीन करते समय पूनम ने शक्ति कपूर पर आरोप लगाए हैं कि बेड सीन करते समय शक्ति यह भूल गए कि वो शूटिंग कर रहे हैं, इस दौरान पूनम खुद को काफी असहज महसूस कर रही थी।

सिंगर रघु दीक्षित पर दो महिलाओं ने खुद से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं, एक महिला ने रघु पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मल‍िक को लगातार अपराध करने वाला बताया है। हालांकि उन्होंने इस बात का उस अपराध का खुलासा किसी के सामने नहीं किया है।

सोना महापात्रा ने एक फोटो जर्नलिस्ट और सिंगर कैलाश खेर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

मशहूर लेखक चेतन भगत पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने छेड़छाड़ और बदतमीजी का आरोप लगाया है। यह मामला साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान का है।

खबरों की माने तो अभिनेता आलोक नाथ पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप का शिकार हुए हैं। मामा फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है, एक क्रू मेंबर ने आलोक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।

व‍िवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता ने यह आरोप लगया है कि फिल्म 'चॉकलेट' के सेट पर विवेक ने तनुश्री को एक्टर इरफान खान के साथ कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा था।