मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर दिखाई अपनी फिटनेस, फैंस ने मांगा 'डाइट रूटीन'

By ललित कुमार | Published: May 14, 2019 05:15 PM2019-05-14T17:15:38+5:302019-05-14T17:15:38+5:30

Next

मंदाना करीमी बॉलीवुड की कुछ उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं के लिए जानी जाती हैं।

मंदाना करीमी को जहां कई फैंस ने ट्रोल किया वहीं कई फैंस ने मंदाना की फिटनेस को देख उनसे उनका 'डाइट रूटीन' मांग लिया।

मंदाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपने फैंस और चाहने वालों के लिए अक्सर ही सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।

मंदाना हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।

कुछ समय पहले मंदाना अपनी पति से तलाक लेने के चलते भी चर्चा में थीं। जिनपर उन्होंने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था।

मंदाना सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।

बॉलीवुड में मंदाना ने फिल्म 'रॉय' से डेब्यू किया था।

इस फिल्म में मंदाना के अलावा रणबीर कपूर लीड रोल में थे।