लोकसभा इलेक्शन 2019: करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ वोट करने पहुंची, देखें ताजा तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: April 29, 2019 12:14 PM2019-04-29T12:14:41+5:302019-04-29T12:14:41+5:30

Next

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों के 72 संसदीय क्षेत्रों से 971 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर आम नागरिक भी इस वोट डालने के लिए अपनी घरों से निकले हैं, इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ वोट डालने पहुंची।

करीना सफेद टॉप और जीन्स दिखीं, वहीं तैमूर ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और ग्रीन कलर की शोर्ट में नजर आए।

करीना की इन तस्वीर को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि करीना तैमूर का बेहद खास ख्याल रखती हैं।

वैसे इन दिनों करीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज़' की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रही हैं।

लेकिन बिजी शेड्यूल के बावजूद करीना अपने बेटे तैमूर के लिए समय निकल लेती हैं।

करीना के साथ 'गुड न्यूज़' में एक बार फिर अक्षय कुमार नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आई है, फिल्म इस साल 27 दिसम्बर को रिलीज़ होगी

फिल्म 'गुड न्यूज' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।