Kushi Trailer: विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज

By संदीप दाहिमा | Published: August 9, 2023 09:43 PM2023-08-09T21:43:18+5:302023-08-09T21:43:18+5:30

Next

Kushi Trailer: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर में विजय और सामंथा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

कुशी के ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर की वादियों से होती है।

कश्मीर की वादियों के नजारों के बीच विजय को समांथा नजर आती है, जो हिजाब पहने हुए होती है।

विजय को सामंथा से पहली नजर का प्यार हो जाता है, इसके बाद पता चलता है की समांथा मुस्लिम नहीं ब्राह्मण है।

ट्रेलर में आगे दोनों परिवारों के बीच इस रिश्ते को लेकर तकरार होती है और दोनों घर से भागकर शादी कर लेते हैं, फिल्म की स्टोरी आपको पसंद आ सकती है।