लॉकडाउन के बीच घर की दीवारों पर पेंटिंग करते नजर आए तैमूर अली खान, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

By अमित कुमार | Published: April 19, 2020 01:00 PM2020-04-19T13:00:57+5:302020-04-19T13:00:57+5:30

Next

लॉकडाउन के कारण करीना कपूर इन दिनों अपने पति और बच्चे के साथ ज्यादा समय बिता पा रही हैं।

करीना अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

करीना कपूर ने हाल ही में तैमूर और सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में सैफ और तैमूर घर की दीवारों पर पेंटिंग करते दिख रहे हैं।

सैफ अली खान और तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही है।

करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को नहीं रोक सकती है।'

इंस्टाग्राम पर एंट्री करने के बाद से करीना लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

तैमूर अली खान घर के सबसे लाडले सदस्य हैं। करीना अक्सर तैमूर के साथ की तस्वीर शेयर करती रहती हैं।