कैजुअल लुक के साथ कियारा आडवाणी का सादगी भरा अंदाज फैन को आया पसंद, आप भी देखें

By ललित कुमार | Published: April 10, 2019 04:30 PM2019-04-10T16:30:40+5:302019-04-10T16:30:40+5:30

Next

कियारा आडवाणी एक बार फिर सादगी भरे लुक के साथ मुंबई के बांद्रा में दिखीं। फिल्म 'कबीर सिंह' के टीज़र के बाद से कियारा लगातार सुर्खियों में हैं।

कियारा आडवाणी इस फिल्म 'कबीर सिंह' में पहली शाहिद कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी।

कियारा ने भले ही बॉलीवुड में फिल्म 'फगली' से डेब्यू किया हो।

लेकिन उन्हें सही पहचान सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली थी। इस फिल्म में कियारा ने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था।

हाल ही में कियारा 'कलंक' फिल्म के एक गाने 'फर्स्ट क्लास' में वरुण धवन के साथ परफॉर्म करती दिखी थी।

उनके अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे मल्टी स्टार्स होंगे।

कियारा फिल्म 'कबीर सिंह' के अलावा 'गुड न्यूज़' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में कियारा के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।