Kaashi Trailer Out: लापता बहन 'गंगा' की तलाश करते नजर आए शरमन जोशी

By ललित कुमार | Published: September 19, 2018 05:28 PM2018-09-19T17:28:14+5:302018-09-19T18:14:31+5:30

Next

हाल ही में शरमन जोशी की फिल्म 'कशी' का ट्रेलर आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

करीबन 2 साल के बाद शरमन इस फिल्म से दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर देखने के बाद इस बात का पता चलता है कि शरमन अपनी लापता बहन 'गंगा' की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर के बाद यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

फिल्म में शरमन अपनी बहन की तलाश में हर कामयाब कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

शरमन जोशी की यह फिल्म ' काशी इन सर्च ऑफ गंगा ' 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार ने किया है।

शरमन के फैंस ट्रेलर देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शरमन का लुक इस फिल्म में उनके फैंस को जरूर पसंद आएगा।

इस फिल्म में शरमन के अलावा ऐश्वर्या देवगन, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा, मनोज जोशी और मनोज पहवा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।