In Pics: बांद्रा में 'जन्नत' गर्ल सोनल चौहान का दिखा बोल्ड अंदाज

By ललित कुमार | Published: May 13, 2019 11:24 AM2019-05-13T11:24:46+5:302019-05-13T11:24:46+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान हाल ही में बोल्ड अंदाज के साथ मुंबई के बांद्रा में दिखीं, इस दौरान डेनिम शर्ट के साथ स्कुल्ट में सोनल का लुक तारीफे काबिल है।

सोनल आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आईं थी।

इस फिल्म में सोनल के अलावा ईशा गुप्ता, दीपिका कक्कड़, सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी, जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार मौजूद थे।

सोनल भले ही इन दिनों किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सोनल अक्सर स्पॉट होती रहती हैं।

सोनल ने बॉलीवुड में डेब्यू महेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म 'जन्नर' से किया था।

इस फिल्म में सोनल के साथ लीड रोल में इमरान हाशमी थे।

सोनाली बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से सोनल मशहूर सिंगर और डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की एल्बम 'आप का सुरूर' में नजर आईं थी।