Birthday Special!! देखिए रितिक रोशन की 10 ऐसी फिल्में जिन्होंने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 9, 2018 11:29 AM2018-01-09T11:29:27+5:302018-01-10T16:42:25+5:30

Next

कहो ना प्यार है(2000)-रितिक रोशन और अमीषा पटेल दोनों ने इस फिल्म से अपने अभिनय का सफर को शुरू किया था।

कोई मिल गया(2003)-क्या आप जानतें हैं रितिक की इस फिल्म में 'जादू' का किरदार इंद्रवदन जे पुरोहित ने निभाया था।

लक्ष्य(2004)-फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है।

धूम 2(2006)-इस फिल्म में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने बखूबी पसंद किया था।

जोधा अकबर(2008)-इस फिल्म में रितिक रोशन ने जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का किरदार निभाया था और उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई थी।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2008)-इस फिल्म की कहानी तीन ऐसे दोस्तों के ऊपर बनी है जो अपने दोस्त की सगाई की पार्टी में मिलते हैं।

अग्निपथ(2012)-रितिक की यह फिल्म साल 1990 में अमिताभ बच्चन की फिल्म का रीमेक थी।

कृष-3(2013)-यह फ़िल्म कोई मिल गया और कृष की कहानी को आगे बढ़ती है। इस फिल्म में रितिक ने सुपर हीरो का किरदार निभाया था।

बैंग बैंग(2014)-रितिक रोशन और कैटरीना कैफ की यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म (नाइट एंड डे) की आधिकारिक रीमेक है।

काबिल(2017)-शाहरुख़ खान की फिल्म रईस के साथ क्लैश होने के बावजूद भी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने में सफल रही थी