हैप्पी बर्थडे इलू इलू गर्ल मनीषा कोइराला: कैंसर से जीती थी जंग, संजू से एक बार फिर मिला दर्शकों का प्यार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 16, 2018 09:08 AM2018-08-16T09:08:20+5:302018-08-16T09:08:20+5:30

Next

मनीषा कोइराला का आज जन्मदिन है। मनीषा कोइराला आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं।

नेपाली मूल की भारतीय अभिनेत्री मनीषा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में सुभाष घई की फिल्म सौदागर से की थी।

यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट थी। पहली ही फिल्म से मनीषा कोइराला को रातों रात हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया था।

मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश कोइराला और माँ का नाम सुषमा कोइराला हैं।

मनीषा की शुरूआती पढाई वाराणसी के वंसत कन्या महाविद्यालय से हुई हैं। उसके बाद मनीषा ने सेकंडरी की पढ़ाई आर्मी स्कूल धौलकुआं नई दिल्ली से की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मनीषा को एक्टिंग करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मनीषा बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं।

मनीषा ने बॉलीवुड को एक के एक कई हिट फिल्में दी है। मनीषा कोइराला आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में दिखी थीं, जिसमें उन्होंने संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाया था।

मनीषा ने मुम्बई एक्स्प्रेस, 1942: अ लव स्टोरी, इंसानियत के देवत, यलगार, सौदागर, मिलन, दुश्मनी, अनोखा अंदाज़ , यूंही कभी, लाल बादशाह , कच्चे धागे, कारतूस, जय हिन्द, लावारिस, मन, ताजमहल, कंपनी, जानी दुश्मन, लज्जा, चैम्पियन, खौफ और बागी जैसी फिल्मों में काम किया है।

मनीषा कोइराला की शादी नेपाली बिजनेसमैंन सम्राट दहाल से 19 जून 2010 को की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। 2012 में मनीषा को तलाक दे दिया।

मनीषा की जिंदगी में 2012 में एक और दुखद मोड़ आया। जब मनीषा को लाईलाज बीमारी ओवरी कैंसर हुआ। उन्होंने इसका इलाज मुंबई और यूएसए में कराया। आखिरकर वह इस बीमारी से उभर गईं।

मनीषा ने हाल ही में अपने उपर एक किताब लिख रही हैं- 'द बुक ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज' है। मनीषा ने इस बुक के कवर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था।