B'Day Special: बॉलीवुड की वो हीरोइन जिसने खूबसूरती के मायने बदल दिए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 7, 2018 01:09 AM2018-01-07T01:09:37+5:302018-01-07T02:27:36+5:30

Next

'बंगाली ब्यूटी' के नाम से मशहूर बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था।

साल 1996 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया ने 16 साल की बिपाश को कोलकाता के एक होटल में देखा था और मॉडलिंग में आने की सलाह दी।

उसी साल बिपाश ने गोदरेज सिंथॉल सुपमॉडल कॉन्टेस्ट जीता। साथ ही फोर्ड सुपरमॉडल्स ऑफ द वर्ल्ड कान्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट किया

बिपाशा ने 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन फेमस हुईं विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'राज' से।

बिपाशा के पिता हिरक बासु सिविल इंजीनियर हैं और मां ममता बसु हाउसवाइफ।

अपनी दोनों बहन विदिशा और विजेता के साथ बिपाशा बासु

बचपन में डार्क कॉम्पलेक्शन और डॉमिनेटिंग नेचर की वजह से लोग बिपाशा को 'लेडी गुंडा' बुलाते थे।

साल 2016 में बिपाशा ने अपनी फिल्म 'अलोन' के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। करण की ये तीसरी शादी है।

बिपाशा हमेशा ही पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। शादी से पहले वो डीनो मोरिया, जॉन और हरमन बावेजा को डेट कर चुकीं थीं।

बिपाशा फिटेनस फ्रीक हैं। साल 2010 में इन्होंने अपनी योगा डीवीडी लॉन्च की थी।

बिपाशा मलाइका अरोरा और सुजैन खान के साथ मिलकर ऑनलाइन फैशन कंपनी 'द लेबल लाइफ' चलाती हैं। इसमें बिपाशा एक्सेसरीज सेक्शन देखती हैं