Gully Boy Trailer: रणवीर सिंह 'सिंबा' में पुलिस के रोल के बाद अब आलिया भट्ट के साथ रैपर बन बोले 'अपना टाइम आएगा'

By ललित कुमार | Published: January 9, 2019 04:09 PM2019-01-09T16:09:34+5:302019-01-09T16:09:34+5:30

Next

लीजिए फैंस की बेताबी को देखते हुए आज यानि 9 जनवरी को रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया है।

जहां फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आईं, वही इस फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।

कल्कि कोचलिन भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं।

फिर ट्रेलर में एंट्री होती है फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट की जो मुस्लिम के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फिल्म सिम्बा में पुलिस का किरदार निभाने के बाद अब रणवीर फिल्म गली ब्वॉय में रैपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

रणवीर और आलिया पहली बार फिल्म गली ब्वॉय के जरिए बड़े पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

ट्रेलर की शुरुआत होती है रैपर लड़कों के ग्रुप से जो रणवीर सिंह की हूडिंग करते नजर आते हैं।

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर अपने पिता से गालियां खाते नजर आते हैं। पूरा ट्रेलर आम एक लड़के के सपनों पर है।

रणवीर बहुत ही शानदार अभिनय को एक बार फिर से फैंस के सामने पेश कर रहे हैं। ट्रेलर काफी प्रभावशाली कहा जा सकता है।