बर्थडे स्पेशल: एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं गुल पनाग, ग्लैमर में देती हैं अच्छे-अच्छों को मात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 3, 2020 07:37 AM2020-01-03T07:37:37+5:302020-01-03T07:37:37+5:30

Next

गुल पनाग का असली नाम गुलकीर्त कौर पना है।

गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी 1979 में पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था।

गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया।

उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का ख़िताब अपने नाम किया।

गुल पनाग ने हिंदी सिनेमा में फिल्म धूप से कदम रखा था।

उन्होंने कई हिट फिल्म में काम किया जो बॉक्स-ऑफिस पर हिट रहीं। जिनमे डोर,धुप, मनोरमा, सिक्स फ़ीट अंडर,हेलो और स्ट्रैट, टर्निंग 30, अब तक छप्पन जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

साल 2014 में पनाग ने आम आदमी पार्टी से जुड़ गयी। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया था।