जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है यह अभिनेता

By रामदीप मिश्रा | Published: February 2, 2018 08:04 PM2018-02-02T20:04:06+5:302018-02-02T20:30:38+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर गौतम रोडे जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी से शादी कर सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, टीवी के यह मशहूर कलाकार 4 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

गौतम की कुछ समय पहले पंखुड़ी से सगाई हो चुकी है और इस बात को उन्होंने स्वीकार भी किया है।

सगाई के बाद दोनों कुछ वक्त के लिए थाइलैंड घूमने भी गए थे।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दिल्ली में होने वाली है क्योंकि दिल्ली गौतम और पंखुड़ी का होमटाउन है।

कुछ दिन पहले गौतम ने इस बात का जिक्र किया था कि वह शादी की सही तारीख के विषय में सोॉच रहे हैं।

पंखुड़ी और गौतम की मुलाकात टीवी शो सूर्यपुत्र कर्ण के सेट पर हुई थी।