गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, फ्लॉन्ट किया फिगर, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 22, 2021 06:42 PM2021-09-22T18:42:25+5:302021-09-22T19:13:15+5:30

Next

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ हमेशा ही बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं।

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के आरोपों से घिरीं गहना वशिष्ठ का विवादों से पुराना नाता है।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस के होश उड़ा देती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें पोर्न फिल्म मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

अभिनेत्री ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 सी (महिला का शील भंग), 292 और 293 (अश्लील सामग्री की बिक्री) के तहत दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी की आशंका से अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 

गहना के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

अभिनेत्री, जो कथित तौर पर पोर्न फिल्मों के निर्देशक थीं, ने महिलाओं को अश्लील फिल्म वीडियो में अभिनय करने के लिए धमकाया, जबरदस्ती की और पैसे का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि उसे वशिष्ठ की फिल्मों के लिए अश्लील वीडियो में अभिनय करने के लिए मजबूर किया गया था, जिसे मोबाइल एप्लिकेशन न्यूफ्लिक्स पर अपलोड किया गया था। (सभी फोटो इंस्टाग्राम)