एकता कपूर की दिवाली पार्टी में दिखी टीवी और बॉलीवुड सितारों की मस्ती, फोटोज में देखें किन स्टार्स ने की शिरकत

By ज्ञानेश चौहान | Published: October 28, 2019 01:36 PM2019-10-28T13:36:44+5:302019-10-28T13:36:44+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी होने के बावजूद एकता की पार्टी में शानदार लुक में पहुंची थीं।

एकता कपूर के सुपरनैचरल टीवी शो 'नागिन 3' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में काफी जंच रही थीं।

टीवी और फिल्म प्रड्यूसर एकता कपूर हर साल दिवाली पार्टी का आयोजन करती हैं।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी की तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पार्टी में बॉलिवुड और टीवी के कई स्टार्स जमकर मस्ती करते नजर आए।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में ऋषि कपूर भी नजर आए।

पार्टी में राजकुमार राव ने एकता कपूर के साथ जमकर डांस किया।

एकता कपूर की इस पार्टी में ज्यादातर टीवी के कलाकारों में शिरकत की।