Pics: 'फन्ने खां' का टीज़र हुआ रिलीज़, सामने आया ऐश्वर्या, राजकुमार और अनिल कपूर का लुक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 26, 2018 03:17 PM2018-06-26T15:17:24+5:302018-06-26T15:17:24+5:30

Next

बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खान' का टीज़र रिलीज हो चुका है।

इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी हैं।

टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने 'फन्ने खां' का दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिखे।

फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर हैं फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।

टीज़र की शुरुआत राजकुमार राव की आवाज से होती है। जिसमें वह फन्ने खान के बारे में बात कर रहे हैं।

57 सेकंड के इस टीज़र वीडियो में ऐश्वर्या राय का दिलकश चेहरा दिखाई देता है और राजकुमार राव किसी धुन पर थिरकते हुए दिख रहे हैं।

वहीं टीज़र के अंत में अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि फन्ने खान के जरिये अनिल कपूर और ऐश्वर्या बच्चन 19 साल बाद साथ नज़र आएंगे।