धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की कैसे हुई थी शादी? अचानक अलग होने की खबर से फैंस हैरान

By संदीप दाहिमा | Published: January 18, 2022 04:15 PM2022-01-18T16:15:27+5:302022-01-18T17:02:14+5:30

Next

धनुष और और ऐश्वर्या पहली बार सिनेमाघर में मिले थे, ऐश्वया एक्टर धनुष की फिल्म 'काढाल कोंडे' देखने पहुंची थीं, वहां सिनेमाघर के मालिक ने ऐश्वर्या और सौंदर्या को धनुष से मिलवाया था, इसके बाद से ही दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा और दोनों ने लगभग दो साल बाद शादी कर ली।

हाल ही में अभिनेता धनुष ने सोमवार को अपनी फिल्म निर्माता पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की।

मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं।

धनुष ने ट्विटर पर साझा किए गए एक नोट में कहा, ''दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं।

ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है।'' धनुष ने कहा, ''कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता दें।'

धनुष और ऐश्वर्या के फैंस उनके अचानक अलग होने की खबर से हैरान हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)